🔳 पिथौरागढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगा मेधावी
🔳 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में अध्ययनरत है मानव
🔳 कोच, उपशिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने दी बधाई
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

हल्द्वानी में हुए जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेतालघाट के एक ओर मेधावी ने गजब का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। एक के बाद एक मेधावी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से कोसी घाटी गौरवान्वित हुई है। बेतालघाट निवासी मानव सिंह बिष्ट ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर पिथौरागढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जगह बना ली है।
मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में हुई जिला स्तरीय अंडर 19 आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेतालघाट निवासी मानव सिंह बिष्ट ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर चौथी रेंक प्राप्त कर पिथौरागढ़ में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। मानव अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। मेधावी मिनी स्टेडियम बेतालघाट में खेल प्रशिक्षक विवेक की देखरेख में प्रशिक्षण लेते हैं। मानव के चयन पर उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी, ब्लॉक खेल समन्वयक कंवलदीप सिंह व कोच विवेक ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मेधावी के पिता भगवत सिंह बिष्ट क्षेत्र में दुकान चलाते हैं। व्यापारियों ने मेधावी के पिता को भी शुभकामनाएं दी हैं। इससे पूर्व बेतालघाट के पांच वॉलीबॉल खिलाड़ीयों का चयन भी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

error: Content is protected !!