🔳 लोनिवि के अधिकारियों को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश
🔳 15 अक्टूबर तक हर हाल में यातायात शुरु करने पर दिया जोर
🔳 कैंची धाम बाईपास, निर्माणाधीन पार्किंग, ध्यानकेंद्र व हेलीपैड का भी लिया जाएगा
🔳 तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंची धाम क्षेत्र में मानस खंड परियोजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यो तथा बाइपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। भवाली बाइपास के कार्य की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई। लोनिवि के अधिकारियों को कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को जुर्माना लगाने तथा पंद्रह अक्टूबर तक पुल का निर्माण पूरा कर बाइपास पर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को जिलाधिकारी वंदना ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। सबसे पहले जिलाधिकारी ने भवाली बाइपास के निर्माण का निरीक्षण किया। लोनिवि के अधिकारियों ने डीएम को बताया की बाइपास का कार्य अगस्त में पूरा होना था लेकिन बारिश से कार्य में विलंब हुआ है‌। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर कहा कि पूर्व में जुलाई की डेड लाइन दी गई थी। बांड के अनुसार कार्य अगस्त तक पूर्ण हो जाना चाहिए था। कार्य की धीमी गति और विलंब के लिए ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने तथा 15 अक्टूबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर यातायात सुचारु करने को कहा। जिलाधिकारी ने कैंची धाम बाईपास पर सड़क कटिंग के कार्य का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया की पुल का प्रस्ताव धनराशि आवंटन के लिए शासन स्तर पर विचाराधीन है। जिलाधिकारी ने लोक पुल के निर्माण पूर्ण होने तक इस बाईपास को रातीघाट से जोड़ने वाली पुरानी लिंक रोड से कनेक्ट करने को कहा ताकि पहाड़ से आने वाले इमरजेंसी वाहनों को ट्रैफिक जाम से बचाते हुए इस रोड से सीधे भवाली लाया जा सके। जिलाधिकारी ने रातीघाट में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों ने नदी से हो रहे भू कटाव पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग उठाई। रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, सम्पर्क मार्ग आदि के पुनर्निर्माण को जिलाधिकारी ने लोनिवि को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कैंची धाम पहुंचकर निर्माणाधीन पार्किंग, पैदल पुल, पाथवे, ध्यान केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, मेडिकल हेल्प केंद्र आदि का जायजा ले तय समय सीमा पर कार्य पूरे करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस दौरान लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू, ईई रत्नेश सक्सेना, सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!