🔳 संगठनात्मक कार्यों की जानकारी लेकर दिए दिशा निर्देश
🔳 संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का किया आह्वान
🔳 मंडल अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की दी जानकारी
🔳 खैरना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री महामंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारियों के खैरना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संगठनात्मक मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश खैरना पहुंचे। केएमवीएन सभागार में हुई बैठक में सह संगठन महामंत्री ने मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट से संगठन के कार्यों का फिडबैक लिया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी जुटाई। कई अहम निर्देश भी दिए। मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मंडल स्तर पर संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व सेवा पखवाड़े कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की। संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मिलजुल कार्य करने की अपील की। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंशाक रावत, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल, पुष्कर काला, प्रदीप जनौटी, मनोज पडलिया, पंकज पंत, योगेश ढौंडियाल, रमेश सुयाल, मदन मोहन कैडा, दीवान सिंह, लाभाशु, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।




