🔳 आवासीय भवनों की छतों में कूद रहे भारी-भरकम लंगूर
🔳 विद्युत संचालित उपकरण समेत घरों की रैलिंग को भी कर रहे क्षतिग्रस्त
🔳 खेतों में सब्जियों व फलों को भी पहुंचा रहे नुकसान
🔳 लगातार बढ़ते आंतक से गांवों व नगरीय क्षेत्र के लोग परेशान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी में बंदरों के आंतक से ही लोगों को निजात नहीं मिल सकी थी की अब लंगूरों का झुंड परेशानी का सबब बन गया है। भारी भरकम लंगूर आवासीय मकानों की छत में उछल-कूद कर नुकसान पहुंचाने पर आमादा है। घरों के बाहर लगे विद्युत उपकरणों व रेलिंग आदि को भी तहस नहस कर दिए जाने से लोग परेशान है। खेतों में उपज को बर्बाद किए जाने से किसान भी मायूस हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में बंदरों व लंगूरों का आंतक बढ़ने से क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। कभी बंदरों तो कभी लंगूरों के झुंड के उत्पात से लोग परेशान है। भारी भरकम लंगूरो के आवासीय भवनों की छतों पर उछल-कूद से मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में फलों व सब्जियों को भी लंगूर चट कर दे रहे हैं जिस कारण किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कास्तकार कृपाल सिंह मेहरा, पूरन लाल, हीरा सिंह के अनुसार बंदरों के आंतक से ही निजात नहीं मिल सकी थी की अब लंगूरों की बढ़ती संख्या परेशानी बन चुकी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, आनंद सिंह, दीवान सिंह, कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा ने बताया की बाजार क्षेत्र में भी लंगूर समस्या बन चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने बंदरों व लंगूरों के आंतक से निजात दिलाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!