🔳 दस बच्चों को चश्में के इस्तेमाल का दिया गया सुझाव
🔳 आंखों संबंधी बिमारियों की जानकारी दे बचाव के बताए तरीके
🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में लगा शिविर
🔳 छह बुजुर्गो में हुई मोतियाबिंद की पुष्टि, हायर सेंटर रेफर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में लगे विशेष नेत्र शिविर में दो सौ विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। दस नौनिहालों को चश्मा लगाने का सुझाव दिया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे छह बुजुर्गो को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए अल्मोड़ा रेफर किया गया।
आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय परिसर में दृष्टि हाॅस्पिटल हल्द्वानी के तत्वावधान में लगे नेत्र शिविर में विद्यालय के नौनिहालों की आंखों की जांच हुई। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।नेत्र विशेषज्ञ डा. सास्वत कटारिया ने आंखों में होने वाली बिमारियों व बचाव के तौर तरीके बताए। बच्चों को मोबाइल से दूर रहने को कहा। बताया की साफ पानी से आंखों को धोने से आंख संबधी बिमारियों से बचा जा सकता है। जांच के दौरान दस नौनिहालों को चश्मे के इस्तेमाल का सुझाव दिया गया। आसपास के गांवों से शिविर पहुंचे 60 बुजुर्गो की भी जांच की गई। छह लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर निशुल्क आपरेशन के लिए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने शिविर लगाए जाने पर दृष्टि हाॅस्पिटल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रबंधन मुकेश त्रिपाठी, संतोष कुमार, दीपक कुमार, प्रीती मंगच्वाडी, नीलम जोशी, मनीषा, सपना आर्या, उषा बिष्ट, भावना जंतवाल, गीता बिष्ट, निशा मंगच्वाडी, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!