🔳 नशे में वाहन दौड़ाने पर तीन वाहन सीज
🔳 15 वाहनों का चालान कर लगाया साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बारह लोगों का भी चालान
🔳 खैरना पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को खैरना पुलिस ने रडार पर लेना शुरु कर दिया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एमबी व पुलिस एक्ट में ताबड़तोड़ चालान काटे। शराब पीकर वाहन दौड़ाने पर स्कूटी, एंबुलेंस व यात्री वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
हाईवे पर खैरना चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। तेज रफ्तार, ओवरलोड, अधूरे कागजात तथा नशे में वाहन दौड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिंकजा कसा गया। यातायात नियमों के उल्लघंन पर पंद्रह वाहन चालकों के एमबी एक्ट में चालान कर साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। नशे की हालत में वाहन दौड़ने पर एक मैक्स, एंबुलेंस तथा स्कूटी को सीज कर दिया गया जबकि चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर ही नकेल कसने को विशेष अभियान चलाकर बारह लोगों के चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा। चौकी प्रभारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों के उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!