🔳 देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा
🔳 क्षेत्र के व्यापारियों को आपस में लड़ाने की साज़िश दी करार
🔳 कैंची बाजार क्षेत्र में किए गए प्रयास को व्यापारियों की एकजुटता ने किया था नाकाम
🔳 बेतालघाट में भी षड्यंत्र को सफल न होने देने का किया ऐलान
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट बाजार में देवभूमि मंडल के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अस्तित्व में आने से व्यापारिक राजनीति में उबाल आ गया है। दो संगठनों के कारण स्थानीय व्यापारी भी असमंजस की स्थिति में है। देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने छोटे से बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त व्यापारिक संगठन बनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। व्यापारियों को आपस में लड़ाने के षड्यंत्र को कभी सफल न होने देने का ऐलान किया है।
बेतालघाट बाजार क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व देवभूमि व्यापार मंडल चुनाव संपन्न होने व मतदान के जरिए अध्यक्ष चुने जाने के बाद बीते शनिवार को बाजार क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद क्षेत्र की व्यापारिक राजनीति में दरारें गहरा गई है। वर्षों से एकमात्र व्यापार के होने व अब एकाएक दूसरे व्यापार मंडल गठन से स्थानीय व्यापारी भी अचंभित हैं। इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर भी मामले को लेकर चर्चाएं तेजी से जोर पकड़ने लगी है। देवभूमि व्यापार मंडल संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने नए व्यापार मंडल को स्थानीय व्यापारियों को आपस में लड़ाने की साज़िश करार दिया है। आरोप लगाया की देवभूमि व्यापार मंडल ने संवैधानिक ढंग से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जबकि दूसरे व्यापार मंडल अध्यक्ष के लिए हल्द्वानी के व्यापारी घोषणा कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है। संरक्षक ने स्थानीय व्यापारियों से भी इस मामले में गंभीरता से सोच विचार का आह्वान किया है ताकी स्थानीय व्यापारियों को आपस में लड़ाने की साज़िश को सफल होने से रोका जा सके। अध्यक्ष तारा भंडारी ने कैंची बाजार क्षेत्र में भी इसी तरह व्यापारियों को बांटने की नाकाम कोशिश का जिक्र कर बेतालघाट में भी ऐसी कोशिशों को बेनकाब करने की बात कही है। कहा की व्यापारियों को आपस में लड़वाकर बाजार की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है। साफ कहा की व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




