🔳 क्षेत्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
🔳 बेहतर खेल कौशल, आपसी तालमेल व खेल भावना का दिया परिचय
🔳 देहरादून में हुई प्रतियोगिता में तीस टीमों ने किया प्रतिभाग
🔳 विद्यालय प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधियों व अभिभावकों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 37वीं क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। विकासनगर, देहरादून में हुई प्रतियोगिता में तीस टीमों ने भागीदारी की। बेटियों के दमदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़, विकासनगर, देहरादून में तीन दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मेरठ, ब्रज व उत्तराखंड से पहुंची तीस टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 आयु वर्ग बालिका में सात टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में सरस्वती शिशु मंदिर गरमपानी की टीम ने बेहतर खेल कौशल, आपसी तालमेल व खेल भावना का परिचय दे प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम के साथ रहे आचार्य डिकर सिंह व लक्ष्मी देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की पूरी प्रतियोगिता में प्रशंसा हुई। गरमपानी की टीम को मिली सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने इस जीत को पूरे विद्यालय व क्षेत्र की जीत बताया। पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों व अभिभावकों ने भी टीम में शामिल खिलाड़ीयों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद व्यक्त की है की भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।




