🔳 398 महिलाओं व 146 पुरुषों की हुई स्वास्थ्य जांच
🔳 स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत सीएचसी में लगा शिविर
🔳 विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बताए बचाव के तौर तरीके
🔳 स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाएं भी की गई साझा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में लगे स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
शनिवार को सीएचसी में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा व संजय बोहरा ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने कहा की ऐसे शिविरों से निश्चित रुप से गांवों के लोग लाभांवित होते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा व किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने सेवा पखवाड़े के तहत लगे स्वास्थ्य शिविर के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। एसीएमओ डा. कुमुद पंत से बेतालघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर जोर दिया। शिविर में 398 महिलाओं व 146 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच हुई। 45 ग्रामीणों के शूगर, 159 बीपी, हड्डी रोग से संबंधित 110, चर्म रोग 175, मानसिक रोगी 7 तथा 40 लोगों की एक्स रे जांच हुई। सचल दल वाहन के माध्यम से 45 लोगों का अल्ट्रासाउंड हुआ। टीबी की जांच को 78 लोगों की बलगम जांच हुई। चिकित्सकों ने विभिन्न बिमारियों से बचने को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा समय समय पर स्वास्थ्य जांच की अपील की। इस दौरान डा. योगेश कुमार, डा. दीपक सती, डा. रतनदीप सिंह, डा. हिमांशु कांडपाल, बीएम पाठक, विजय पाल, पवन पांडे, गिरीश पांडे, विनोद जोशी, ईश्वर पडियार, हरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।




