🔳 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जीआइसी खैरना में लगा शिविर
🔳 राष्ट्र निशान जागरुकता अभियान के तहत विद्यार्थियों दी गई अहम जानकारियां
🔳 घरेलू हिंसा, पॉश एक्ट, दहेज उत्पीड़न, अपराध पीड़ित प्रतिकर, राह वीर योजना पर भी डाला गया प्रकाश
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जीआइसी खैरना में लगे वित्तीय साक्षरता व जागरुकता शिविर में विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी गई। सिविल जज सिनियर डिविजन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल ने राष्ट्रीय प्रतीक जागरुकता मिशन विषय के साथ ही घरेलू हिंसा, पाॅश एक्ट, दहेज उत्पीड़न, राह वीर योजना समेत कई अहम जानकारियां दी।
शनिवार को जीआइसी खैरना के परिसर में राष्ट्र निशान जागरुकता अभियान (राष्ट्रीय प्रतीक जागरुकता मिशन) के तहत विधिक साक्षरता व जागरुकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल ने राष्ट्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और संवैधानिक पहचान को दर्शाता वाले राष्ट्रीय प्रतीक के विषय पर जानकारी दी। बताया की भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीकों में राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय चिह्न (सिंह स्तम्भ) ,राष्ट्रगान (जन गण मन), राष्ट्रीय गीत (वंदे मातरम्) राष्ट्रीय पक्षी (मोर) राष्ट्रीय फूल (कमल), राष्ट्रीय वृक्ष (बरगद) है। इन सभी प्रतीकों का भारतीय संविधान, परंपरा व संस्कृति से गहरा संबंध हैं। राष्ट्र की पहचान उसके इतिहास, संस्कृति व राष्ट्रीय प्रतीकों से होती है। कहा की देश की गरिमा को दर्शाने वाले प्रतीक न केवल हमारी एकता के प्रतीक है बल्कि यह हमारे गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना को भी उजागर करते है। बताया की प्रतीकों के प्रति सम्मान व जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय निशान जागरुकता अभियान चलाया जाता है। सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, घरेलू हिंसा, पॉश एक्ट, दहेज उत्पीड़न, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, राह वीर योजना समेत कई विधिक जानकारी विद्यार्थियों को दी। शिविर में प्रधानाचार्य राजीव सिंह, यशवंत कुमार, संजय कुमार समेत कई शिक्षिक शिक्षिकाएं मौजूद रही।




