🔳 कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने 16 मतों से जीता चुनाव
🔳 68 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने किया मतदान
🔳 सर्वसम्मति न बन पाने पर अपनाई गई चुनाव प्रक्रिया
🔳 पंचायतों की मजबूती व विकास का लिया संकल्प
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के लिए हुए चुनाव में ज्योग्याडी गांव के ग्राम प्रधान व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गरमपानी जेडी कत्यूरा ने जीत दर्ज की। सर्वसम्मति न बन पाने पर चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें जेडी कत्यूरा ने 16 मतों से जीत दर्ज की। 68 ग्राम प्रधानों ने मतदान किया जबकि सात अनुपस्थित रहे।
शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष को लेकर बैठक हुई। कई दौर की चर्चा के बाद सर्वसम्मति न बन पाने पर रोपा ग्राम प्रधान दीपक रैखाडी व ज्योग्याडी ग्राम प्रधान जेडी कत्यूरा के बीच मुकाबला हुआ। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज पडलिया व संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी की देखरेख में हुए मतदान में 68 ग्राम प्रधानों ने अपने मत का इस्तेमाल किया जबकि सात प्रधान अनुपस्थित रहे। मतगणना के बाद जेडी कत्यूरा विजयी घोषित किए गए। उन्हें 42 जबकि प्रतिद्वंद्वी को 26 मतों से संतोष करना पड़ा। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चुने जाने पर जेडी कत्यूरा को बधाई दी। सभी ग्राम प्रधानों से गांवों के विकास को मिलजुल कार्य करने कि आह्वान किया। इस दौरान तमाम गांवों के ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।




