🔳 सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले कार्यक्रमों की दी गई जानकारी
🔳 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी से हुआ अभियान का श्रीगणेश
🔳 कार्यक्रम की सफलता को जुटने का किया गया आह्वान
🔳 भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बिंदुवार साझा की जानकारी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में सेवा पखवाड़े के तहत मातृशक्ति स्वास्थ्य लाभ व सशक्तीकरण कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। वक्ताओं ने सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले कार्यक्रमों की बिंदुवार जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
बुधवार को सीएचसी सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह व भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने सेवा पखवाड़े के तहत गांवों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कहा की गांवों के लोगों को शिविरों से लाभान्वित करने में पंचायत प्रतिनिधि अहम भूमिका निभा सकते हैं। मंडल अध्यक्ष ने बिंदुवार कार्यक्रमों की जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पंत ने सेवा पखवाड़े के तहत चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी दे बताया की गांवों में लगने वाले शिविरों में महिलाओं में बीपी, शुगर, कैंसर, टीबी तथा एनीमिया आदि की जांच की जाएगी। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ ही टीकाकरण भी किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अहम जानकारियां भी साझा की जाएगी। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरु किए जाने वाले कार्यक्रमों की सफलता को जुटने का आह्वान किया। इस दौरान डा. योगेश कुमार, ग्राम प्रधान छड़ा खैरना ऊषा पिनारी, प्रधान डोबा हरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान बारगल गीता पाठक, बालम पिनारी, गिरीश पांडे, पवन पांडे, देवेंद्र कार्की, मदन मोहन कैडा, हरदयाल सिंह, किरन बिष्ट, बीडी जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!