🔳 प्रतिबंध के बावजूद दौड़ाएं जा रहे मालवाहक वाहन
🔳 दिन ढलने के साथ ही हाईवे पर लग रही वाहनों की कतार
🔳 रात के अंधेरे में खस्ताहाल हाईवे पर धड़ल्ले से दौड़ाएं जा रहे वाहन
🔳 भारी-भरकम वाहनों की आवाजाही से अस्थाई हाईवे को नुकसान का अंदेशा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर डेंजर जोन क्वारब में मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से वाहनों की आवाजाही होने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। भारी-भरकम वाहनों की आवाजाही से अस्थाई रुप से तैयार हाईवे पर धंसाव बढ़ने का जोखिम भी कई गुना बढ़ गया है बावजूद वाहनों को रोकने में जिम्मेदार फेल हो जा रहे हैं। रात को आवाजाही होने से अनहोनी का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर परेशानी का सबब बन चुकी क्वारब की पहाड़ी से आवाजाही प्रभावित होती जा रही है। आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात ठप हो जाता है। बीते दिनों भारी भूस्खलन से छह दिन तक यातायात पूर्णतः ठप रहा। एनएच प्रशासन ने लोडर मशीनों की मदद से युद्ध स्तर पर कार्य कर बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। पहाड़ी व हाईवे के हालात देख मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी। अंदेशा जताया की भारी-भरकम वाहनों की आवाजाही से बामुश्किल तैयार किए गए अस्थाई हाईवे को नुकसान पहुंच सकता है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने को एनएच प्रशासन ने बकायदा पुलिस प्रशासन को पत्राचार भी किया पर धड़ल्ले से दौड़ रहे मालवाहक वाहन पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने पर आमादा है। सुबह से ही क्वारब के आसपास मालवाहक वाहन खड़े हो जा रहे हैं। हाईवे पर वाहनों की कतार तक लग रही है और रात के अंधेरे में नियमों की धज्जियां उड़ाकर मालवाहक वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र को पार कर जा रहे हैं। पूर्व में सुविधा शुल्क की आड़ में आवाजाही की शिकायतों पर एसएपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा एक सिपाही को लाइन हाजिर व दो होमगार्ड पर निलंबन की कार्रवाई तक कर चुके हैं बावजूद प्रतिबंध के बावजूद मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लग रहा। मालवाहक वाहनों की आवाजाही होने से हाईवे पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में भविष्य में छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप होने का अंदेशा बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा के अनुसार आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित किए जाने को एसएसपी नैनीताल से भी संपर्क साधा जाएगा। खैरना क्षेत्र से मालवाहक वाहनों का रुकना जरुरी है। क्वारब में अतिरिक्त टीम लगाई जाएगी। नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।




