🔳 सरकार के दबाव में काम करने का लगाया आरोप
🔳 गैंगस्टर लगने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल
🔳 समझौते का दबाव बनाने व मामला रफा दफा करने में जुटे सत्ता पक्ष के लोग
🔳 गोलीकांड के घायल से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग में घायल व्यक्ति के आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी। घटना को एक महीने से भी अधिक का समय बीतने के बावजूद गोली चलाने वाले व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया की पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। घायल पर लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए। साफ कहा की जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेशभर में सड़कों पर उतरेगी।

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेतालघाट गोलीकांड में घायल छड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट के घर पहुंचे। महेंद्र सिंह से घटना की पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष को घटना के विडियो दिखाए। समुचित साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद कई आरोपितों के खुले घूमने की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पुलिस प्रशासन पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा की घटना को एक महीने से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी अब तक घायल से जानकारी जुटाने तक नहीं पहुंचे हैं। पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए। कहा की गैंगस्टर लगने के बावजूद कई रसूखदारों आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेश के घेरे में लाता है। घायल पर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के समझौता किए जाने का दबाव बनने का भी आरोप लगाया। उच्च न्यायालय से एक नामजद आरोपित की गिरफ्तारी पर रोक लगने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर तथ्यों को छिपाने की बात कही। साफ कहा की सरकार मामले को दबाने में जुटी हुई है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द सभी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन का बिगूल फूंक देगी। घायल महेंद्र सिंह को न्याय दिलाने का भी भरोसा दिलाया। इस दौरान महेंद्र राणा, अभिषेक बिष्ट, नंदन सिंह, खीम सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह, प्रयाग सिंह, गोपाल देव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!