🔳 बहुउद्देशीय शिविर में जोर-शोर से उठा मामला
🔳 जीतुवापिपल गांव स्थित जीआइसी में लगा शिविर
🔳 छाई रही बिजली, पानी, सड़क की मूलभूत समस्याएं
🔳 अधिकारियों ने स्टाॅल के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के जीतुवापिपल गांव स्थित जीआइसी परिसर में लगे बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत समस्याएं छाई रही। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर हल्द्वीयानी गांव में जल जीवन मिशन योजना से बने पेयजल टैंकों के लीकेज होने पर जांच के निर्देश दिए। दो टूक कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंगलवार को जीआइसी परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गांवों के लोगों ने जंगली जानवरों के आंतक से चौपट होती खेती, मोटर मार्गों में झाड़ियों से आवाजाही खतरनाक होने, आपदा से हुए नुकसान समेत कई समस्याएं उठाई। शिविर में 94 शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम मोनिका ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया तथा विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। हल्द्वीयानी गांव में पेयजल टैंक के लीकेज होने पर जांच बैठा दी। विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से जनसमस्याओं के निदान के निर्देश दिए। कोताही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 107 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। दो दर्जन से अधिक लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। इस दौरान बीडीओ पंकज जोशी, तहसीलदार नेहा टम्टा, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, तरुण शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, तारा भंडारी, आंनद रावत, हरीश भट्ट, दीवानी राम, महिपाल सिंह, चतुर भंडारी, कैलाश पंत, विमला नेगी, राधा जलाल, जानकी लोहिया समेत आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!