🔳 मल्ला बर्धो व सेठी धारकोट गांव में हुआ कार्यक्रम
🔳 कृषि यंत्रों के इस्तेमाल के बताए तौर तरीके
🔳 सहगल फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

सहगल फाउंडेशन के तत्वावधान में बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला बर्धो व सेठी धारकोट गांव में प्रगतिशील किसानों को कृषि उपकरण वितरित कर संचालन की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने आधुनिक खेती के तौर तरीके भी बताए।
मल्ला बर्धो गांव में हुए कार्यक्रम में सहगल फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के विपत्ति सहयोग से दिव्य ज्योति ग्राम संगठन के सदस्यों को उन्नत खेती के लिए तीन स्प्रे पंप, दो पावर विडर, एक मल्टी थ्रेसर व एक तौल मशीन उपलब्ध कराई गई। किसानों को कृषि उपकरणों के संचालन की जानकारी दे आय बढ़ाने का आह्वान किया गया। सेठीधारकोट गांव में सरस्वती ग्राम संगठन को चार पावर विडर व एक तौल मशीन उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना, श्रम का बोझ कम करना तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के सामूहिक इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान नीमा देवी, प्रेमा देवी, कमला, माया देवी, मीना, शांति, नीलम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!