🔳 हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में व्यापार मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
🔳 संगठनात्मक मजबूती व समस्याओं के समाधान को जुटने का आह्वान
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प
🔳 गरमपानी व चोपड़ा, खीनापानी, नैनीपुल ईकाई का हुआ विस्तार
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती के लिए विभिन्न इकाइयों के कार्यकारिणी विस्तार का कार्य तेज कर दिया है। पातली के बाद अब नैनीपुल, चोपड़ा, खीनापानी, गरमपानी में तेजतर्रार व्यापारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन व व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया है।
सोमवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की नैनीपुल, खीनापानी, चोपड़ा की संयुक्त ईकाई के अध्यक्ष विपिन गुरुरानी व संरक्षक रमेश सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार कर कुबेर सिंह जीना को महामंत्री, बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा धरम सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। नवीन चंद्र को संगठन मंत्री तथा राजेंद्र सिंह जीना, चंदन सिंह बिष्ट, शंभू दत्त सनवाल, सोहन सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह, बालम सिंह जीना, सुंदर सिंह जीना, बची राम, चंद्र प्रकाश, दीवान सिंह, शंकर दानी, दिनेश चंद्र, शंभू दत्त, खीम सिंह, कुंदन सिंह, मोहन राम, जगदीश चंद्र, महेश चंद्र, प्रियंका तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। गरमपानी ईकाई के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने भी कार्यकारिणी का विस्तार कर विवेक पंत व हेम तिवारी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि गौरव पंत को उपाध्यक्ष, त्रिलोचन बुधलाकोटी कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाष्कर त्रिपाठी, कमल तिवारी, मनोज नैनवाल, दीपक आर्या को मंत्री की कमान सौंपी गई है। संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।