🔳 सप्ताहभर पूर्व तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
🔳 स्टेट हाईवे पर दर्द से कराहता रहा गोवंशीय पशु
🔳 उपचार के साथ ही चारा व पानी की बनाई गई व्यवस्था
🔳 स्टेट हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल गौवंशीय पशु के उपचार व चारे आदि की व्यवस्था को स्थानीय लोगों ने कदम आगे बढ़ा लिए है। जिम्मेदारों के गौवंशीय पशु की सुध न लिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी भी जताई है। आरोप लगाया की खुद को गौ रक्षक कहने वाले भी नदारद है।
स्टेट हाईवे पर सप्ताहभर पूर्व एक तेज रफ्तार वाहन ने रात के समय भुजान बाजार के समीप गौवंशीय पशु को टक्कर मार गंभीर रुप से घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से घायल पशु हाईवे किनारे पड़ा रहा पर किसी ने भी सुध नहीं ली। लगातार अनदेखी पर स्थानीय लोगों ने पशु के लिए चारा व पानी आदि की व्यवस्था बनाई। रविवार को ग्राम प्रधान चापड़ आशा नेगी, प्रधान बोहरा गांव रमेश खनायत, राजेंद्र नेगी, गजेंद्र सिंह, दीपक जोशी, राहुल, पुष्कर, दिलिप, पूरन, हिमांशु, जीवन सिंह, तारा सिंह, पानी सिंह, विरेन्द्र, झूंगर सिंह, नरेंद्र, प्रकाश आदि ने गौवंशीय पशु को हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा उसका उपचार किया। चारा, घास व पानी की व्यवस्था भी बनाई। पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगो के कार्य की लोगों ने सराहना की। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार पशुपालन विभाग को सूचना देकर बेहतर उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी।
