🔳 अधिकारियों को दिए तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश
🔳 कोसी नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा
🔳 विभागीय अधिकारियों से लिया फिडबैक
🔳 जल निगम के अधिकारियों को भी तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने खैरना क्षेत्र में पेयजल समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। महत्वपूर्ण छड़ा खैरना पेयजल योजना के निर्माण का तय समय बीतने के बावजूद कार्य लंबित पड़े होने पर गहरी नाराजगी जताई। बारगल व आसपास की योजनाओं का भी फिडबैक लिया। जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कर क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किए जाने को निर्देशित किया।
रविवार को सांसद अजय भट्ट के खैरना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने सांसद को समस्याएं गिना समाधान की मांग उठाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शिवालय मंदिर के समीप बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। भाजपा नेता पंकज पंत ने तीन करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से निर्माणाधीन छड़ा खैरना पेयजल योजना का कार्य आज तक अधर में लटके होने व बारगल समेत अन्य योजनाओं में भी लापरवाही किए जाने की जानकारी दी। सांसद ने शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर निर्माणधीन पेयजल योजना का निरीक्षण कर अब तक कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द कार्य निपटाने के कहा। जल संस्थान के अधिकारियों ने छह माह के भीतर कार्य पूरा किए जाने की बात कही। सांसद ने जल निगम की अधिशासी अभियंता पल्लवी चौधरी को भी योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलिप सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी, रंजन त्रिपाठी, दीवान सिंह, नीरज तिवारी, मदन मोहन कैड़ा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।