🔳 तेजतर्रार व्यापारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
🔳 व्यापारी हितों व संगठन की मजबूती को कार्य करने का संकल्प
🔳 बाजार में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳 समस्याओं के समाधान को संघर्ष का ऐलान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पातली ईकाई की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठनात्मक मजबूती व व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया। सर्वसम्मति से तय हुआ की बाजार की समस्याओं के समाधान को संघर्ष किया जाएगा।
रविवार को पातली बाजार क्षेत्र में हुई बैठक में संगठन अध्यक्ष आंनद सिंह नेगी ने कार्यकारिणी का विस्तार कर बालम सिंह नेगी को महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी जबकि फकीर सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह सचिव, मोहित नेगी उपसचिव तथा भुवन सिंह राणा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। दिलिप सिंह नेगी, जगदीश राणा, बालम सिंह, हिमांशु, राजेंद्र रौतेला, जीवन सिंह, मनीष वर्मा, तारा खनायत, राहुल, गोपाल नेगी, हरीश खनायत, ललित नेगी, पूरन सिंह, हीरा मेहरा, मदन मेहरा को संगठन में सक्रिय सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। बैठक में स्टेट हाईवे की बदहाली समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने पर संगठन के संयोजक धर्म प्रकाश यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने खुशी व्यक्त कर पदाधिकारियों व व्यापारियों को शुभकामनाएं दी हैं।