🔳 मध्य रात्रि पहुंचे थे आधा दर्जन कार व बाइक सवार
🔳 हो हल्ला होने पर मौका देख हुए फरार
🔳 ग्रामीणों ने किया पीछा पर नहीं लगे हाथ
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को पत्र भेज गस्त बढ़ाने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना व दड़माडी गांव में मध्यरात्रि संदिग्धों की घुसपैठ से हड़कंप मच गया। हो हल्ला होने पर बाइक व कार सवार संदिग्ध मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पीछा भी किया पर कुछ पता नहीं लगा। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खैरना पुलिस को पत्र देकर क्षेत्र में रात्री गस्त बढ़ाने व सत्यापन अभियान चलाए जाने की मांग उठाई है।
सिल्टोना व दड़माडी गांव में बीते रोज मध्य रात्रि स्थानीय चंदन कुमार के घर के आंगन में अज्ञात लोगों के देखें जाने से ग्रामीण दहशत में आ गए। एक दूसरे से संपर्क साध मामले की जानकारी दी गई। हो हल्ला होने पर संदिग्ध मौके से फरार हो गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार, प्रताप राम, चंदन कुमार, किशोर कुमार, नंद राम, भास्कर कुमार, रमेश चंद्र, मोहन लाल, धीरज कुमार, दीप चंद्र, विशाल कुमार दिव्यांशु आर्या, राहुल आर्या समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा कार व बाइक सवार करीब आधा दर्जन लोगों की तलाश शुरु की काफि दूर तक खोजबीन करने के बाद भी संदिग्धों का कुछ पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को भी सूचना दे सतर्क रहने को कहा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खैरना पुलिस को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर गांवो में गस्त बढ़ाने व सत्यापन अभियान चलाए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान किरन आर्या, गिरधर लाल, राजेंद्र कुमार, प्रताप राम, मोहन लाल, नंद किशोर, कमलेश कुमार, चंदन कुमार, विशाल कुमार, धीरज कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!