🔳 नौकरी का झांसा व बेहतर तनख्वाह का लालच देकर फेंका जाता है जाल
🔳 मानसिक उत्पीड़न के साथ जमा-पूंजी भी लूटने का आरोप
🔳 कथित एनजीओ के लिए पहाड़ में सक्रिय हैं कुछ युवतियां
🔳 पूर्व राज्यपाल के पास पहुंच एक बेटी ने सुनाई आपबीती
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी समेत प्रदेश के अलग अलग जनपदों की युवतियां एक कथित एनजीओ के चंगुल में फंस गई है। एनजीओ के जंजाल से बचकर निकली युवती के पिता ने एनजीओ के कर्मचारियों पर उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार समेत जमा पूंजी तक ठगने का आरोप लगाया है। खास बात यह है की कथित एनजीओ के लिए काम करने वाली पहाड़ की ही कुछ लड़कियां यहां की सीधी साधी मासूम बेटियों को नौकरी का झांसा देकर फंसा रही है। चोरगलिया निवासी सिमरन ने बकायदा नेहरु कॉलोनी पुलिस(देहरादून) को शिकायती पत्र भी दिया है साथ ही पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर पहाड़ की बेटियों को बचाने की गुहार लगाई है।
कोसी घाटी के बेतालघाट, रामगढ़, ताड़ीखेत ब्लॉक समेत आसपास के तमाम गांवों की कई बेटियां देहरादून में एक कथित एनजीओ संचालित करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस गई है। समीपवर्ती अल्मियाकाडे गांव निवासी सुरेंद्र सिंह मेहरा के अनुसार उनकी बेटी नीलम को भी मार्च में नौकरी के नाम पर देहरादून बुलाया गया। इसके खातों की जानकारी लेकर करीब एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाल ली गई। बार बार घर से पैसे मंगाने का दबाव भी बनाया गया। खुलासा किया की नीलम को पहाड़ की ही एक लड़की ने जान पहचान बढ़ाकर नौकरी में लगाने का झांसा दिया। सुरेन्द्र सिंह ने कहा की बेटी बामुश्किल वहां से बचकर निकली है। अंदेशा जताया की सैकड़ों लड़कियां कथित एनजीओ के शिकंजे में फंसीं हुई है। शुक्रवार को तल्ला आमखेड़ा, चोरगलिया निवासी सिमरन बोहरा ने पिता भीम सिंह को साथ लेकर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर मिलकर आप-बीती सुनाई। कथित एनजीओ के जाल में फंसती पहाड़ की लड़कियों को बचाने की गुहार लगाई। बताया की उसने अपनी बहन को भी बामुश्किल बचाया है। उसका भी एनजीओ कर्मचारियों ने काफि मानसिक उत्पीड़न किया है। मामले को लेकर पूर्व राज्यपाल ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता की है।

साहसी सिमरन ने नेहरु कॉलोनी देहरादून में दी तहरीर

बहन के साथ ही खुद भी कथित एनजीओ संचालित करनें वालों के चंगुल से बचकर निकली हिम्मती सिमरन ने नेहरु कॉलोनी में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग भी उठाई है। तहरीर के माध्यम से बताया है की उसकी छोटी बहन को बंधक बनाकर रखा गया। उसके पास रखें 38 हजार रुपये भी लूट लिए गए। जब उसे नौकरी का झांसा दिया गया तो वह भी देहरादून पहुंची। विभिन्न प्रलोभन के साथ बीस हजार प्रतिमाह तनख्वाह का भरोसा दिलाया गया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर तीन हजार रुपये लिए गए। बताया की बामुश्किल बहन को लेकर वहां से निकली। उसकी जैसी सैकड़ों लड़कियां अब भी एनजीओ के चंगुल में फंसीं हुई है। सिमरन ने एनजीओ के लिए काम करने वाले कुछ युवक युवतियों के नाम भी पुलिस को सौंपे हैं। सिमरन के अनुसार अभी भी उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

error: Content is protected !!