🔳 गंदगी डालने वाले मनमानी पर हुए आमादा
🔳 मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी डालने पर रोक के बाद अब नदी की ओर रुख
🔳 धनियाकोट पुल के लोहे के गार्डर पर भी लगा गंदगी का ढेर
🔳 गंदगी से उठ रही दुर्गंध से स्कूली बच्चे परेशान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान का दम फूल गया है। धनियाकोट पुल से धड़ल्ले से पवित्र शिप्रा नदी की ओर डाली जा रही गंदगी से नदी भी प्रदूषित होती जा रही है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। गंदगी से उठ रही दुर्गंध से सरस्वती शिशु मंदिर को आवाजाही करने वाले नौनिहाल भी परेशान हैं।
जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी के संगम को जाने वाले रास्ते पर गंदगी डालने वाले लोग अब पवित्र शिप्रा नदी को प्रदूषित करने में जुट गए हैं। तहसील प्रशासन व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों के मोक्ष धाम के रास्ते से गंदगी हटाए जाने के बाद अब गंदगी डालने वाले खैरना चौराहे से कुछ कदम दूर धनियाकोट पुल से गंदगी शिप्रा नदी की ओर डाल दें रहे हैं। रात को नदी की ओर डाली जा रही काफि गंदगी पुल के गार्डर पर भी अटक जा रही है। गंदगी से जहां पवित्र शिप्रा नदी दूषित होती जा रही है वहीं पुल पर अटकी गंदगी से उठ रही दुर्गंध से आवाजाही करने वाले लोग परेशान है। सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में अध्ययनरत नौनिहालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पवित्र नदी में गंदगी डाले जाने से स्थानीय लोगों को गहरा रोष व्याप्त है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, गोविंद सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह बिष्ट आदि ने गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। साफ कहा की जल्द मामले को लेकर शिष्टमंडल श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी से मिलेगा। मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!