🔳 चंद्रग्रहण के चलते लिया गया है निर्णय
🔳 सोमवार को पूजा अर्चना के बाद दोबारा खुलेंगे
🔳 मंदिर प्रबंधन ने सूचना की जारी, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

चंद्र ग्रहण के कारण कैंची धाम मंदिर के कपाट सत्रह घंटे बंद रहेंगे। मंदिर समिति ने मंदिर के मुख्य गेट पर सूचना चस्पा कर दी है ताकी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रबंधन ने विशेष अपील भी जारी की है।

रविवार को चंद्र ग्रहण होने से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम के कपाट बंद रखे जाएंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे से दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे तक मंदिर के कपाट बंद रखे जाने संबंधी सूचना मंदिर के मुख्य गेट पर चस्पा कर दी गई है। मंदिर समिति के शैलेश साह के अनुसार साढ़े बारह बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे तथा सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे पुनः विधी विधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है।

error: Content is protected !!