🔳 जेसीबी व क्रेन की मदद से टाला जा सका बड़ा हादसा
🔳 मार्ग से मलबा हटने बाद वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था चालक
🔳 ट्रक का एक पहिया सड़क से बाहर जाने से खाई की ओर लटका वाहन
🔳 काकड़ीघाट – बेड़गांव – चौसली रोड पर बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात

[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के क्वारब क्षेत्र में यातायात ठप पड़े होने से विकल्प के रुप में इस्तेमाल किए जा रहे काकड़ीघाट – बेड़गांव – चौसली मोटर मार्ग भी कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल तीस घंटे बाद आवाजाही के लिए खोला जा सका। इस बीच एक ट्रक के खाई की ओर लटकने से हड़कंप मच गया। लोडर मशीन की मदद से ट्रक को खाई की ओर पलटने से बचा लिया गया। ट्रक के सुरक्षित निकलने से यातायात सुचारु हो सका।

हाईवे पर पिछले पांच दिनों से आवाजाही ठप होने से अल्मोड़ा की ओर आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक काकड़ीघाट से बेड़गांव होते हुए आवाजाही कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को सुबह छह बजे के आसपास पहाड़ी से हुए भूस्खलन से गिरे मलबे से इस मोटर मार्ग पर भी यातायात ठप हो गया। सैकड़ों वाहन जहां तहां फंस गए। शाम तक मलबा न हट पाने से यात्री वाया शितलाखेत व रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। शनिवार को एक बार फिर लोडर मशीनें मलबा हटाने के कार्य में जुटी। मलबा हटाए जाने के बाद आवाजाही की उम्मीद जगी ही थी की एकाएक एक ट्रक मोटर मार्ग पर फंस गया। चालक ने ट्रक को निकालने का प्रयास किया पर वाहन का एक पहिया सड़क से बाहर चला गया और ट्रक एक लटक गया। एकाएक ट्रक के लटकने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोडर मशीनों के चालक ने बामुश्किल ट्रक को खींचकर आगे की ओर बढ़ाया। ट्रक के सुरक्षित आगे बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में तकरीबन एक बजे के आसपास मोटर मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार पहाड़ी के जर्जर होने से भूस्खलन का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

error: Content is protected !!