🔳 बाबा के जयकारों से समूचा कैंची धाम हुआ गुंजायमान
🔳 विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद लगा भंडारा
🔳 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
🔳 मंदिर प्रबंधन ने बनाई विशेष व्यवस्था
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौरी के महानिर्वाण दिवस पर विशेष पूजा अर्चना हुई। बाबा के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कैंची धाम में शनिवार को बाबा नीम करौरी के महानिर्वाण दिवस पर भजन कीर्तन हुए। सुबह से ही मंदिर में बाबा भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही संख्या बढ़ती ही चली गई।बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने आश्रम में प्रवेश किया। बाबा के दर पर मत्था टेक सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा लगा। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रामनगर समेत दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कैंची धाम ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह, एमपी सिंह, देवेश अग्रवाल, अनिल साह, ज्ञान सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, महेंद्र सिंह, पंकज निगल्टिया, सुरेश फुलारा, भुवन बिष्ट, योगेश नेगी, राजकुमार नेगी आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




