🔳 बेतालघाट में मनाई गई शहीद खेम चंद्र की 11वीं पुण्यतिथि
🔳 विधी विधान से शहीद की प्रतिमा का किया गया अनावरण
🔳 माता पिता व भाई तथा क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
🔳 शहीद के जयकारों से गूंजायमान हुई कोसी घाटी

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

शहीद खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट परिसर में शहीद की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। क्षेत्रवासियों ने शहीद को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समूचा क्षेत्र भारत माता व शहीद खेम चंद्र के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।

शनिवार को महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में वर्ष 2014 में जम्मू में आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य के समय अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले सेना मेडल शहीद खेम चंद्र डौर्बी की पुण्यतिथि मनाई गई। शहीद के पिता पूर्व सैनिक लीलाधर डोर्बी, माता भवानी देवी, भाई रंजन डोर्बी समेत पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय विद्यालंकार ने शहीद के माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि परिवार के लिए तो वह पल बहुत कष्टकर रहा होगा जब जांबाज बेटा बलिदान हुआ साथ ही यह गौरव का अवसर भी बना क्योंकि शहीद कभी मरते नहीं सदैव अमर होते हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने शहीद खेम चंद्र डोर्बी, शहीद संजय बिष्ट, शहीद बलवंत सिंह तथा शहीद चंदन भंडारी के नाम का ट्रस्ट बनाए जाने की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान विधि विधान व विशेष पूजा अर्चना के साथ शहीद खेम चंद्र डौर्बी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। माता पिता ने अपने शहीद पुत्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सैनिक आंनद सिंह रावत, बालम सिंह, राजेन्द्र सिंह, शंकर जोशी, दीप चन्द्र रिखाडी, दयाल दरमाल ने भी विचार रखे। इस दौरान डा. जयति दीक्षित, डा. इप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. तरुण कुमार आर्या, डा. निर्मला, भास्करानंद पन्त, मुकेश रावत, प्रेमा देवी, ललित मोहन, अनिल नाथ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!