🔳 क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में छाई रही मूलभूत समस्याएं
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
🔳 जोर-शोर से उठा पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य का मुद्दा
🔳 विभागीय अधिकारियों ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

क्षेत्र पंचायत समिति बेतालघाट की पहली ही बैठक में समस्याओं का अंबार लग गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क से संबंधित समस्याओं की झड़ी लगा समाधान की पुरजोर मांग उठाई। विभागीय अधिकारियों ने प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक हुई। बीडीओ पंकज जोशी ने सदन की कार्रवाई की जाएगी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की। विभागवार समस्याएं सुनी गई। बीडीसी मनोज पडलिया ने थापल गांव में खस्ताहाल हो चुके आंगनबाड़ी केंद्र का मुद्दा उठाया। सीडीपीओ अनीता सक्सेना ने केंद्र को तत्काल शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। बसगांव के दयाल सिंह ने स्कूलों में बच्चों से झाडू लगवाए जाने पर नाराजगी जताई पर्यावरण मित्रों की तैनाती पर जोर दिया। गणेश आर्या ने घोड़ियां हल्सो मार्ग पर डामरीकरण, बीडीसी बसगांव पार्वती देवी ने पेयजल संकट, सकदीना मोटर मार्ग को खोलने, बीडीसी दुर्गा ने शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग की मरम्मत, ग्राम प्रधान खैराली बूंगा आंनद सिंह बोहरा, कनिष्ठ प्रमुख लीला राम तथा बीडीसी ज्योति महरा ने जल जीवन मिशन योजना से पेयजल उपलब्ध न होने की समस्या उठाई। विभागीय अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को जल्द निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी पंचायत प्रतिनिधि व गांव की उपेक्षा पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्या, संजय सिंह, उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी, एडीओ दिनेश सैनी, नीरज तिवारी, राजेश आर्या, सतीश चन्द्र रेखाडी, लता पांडे, वर्षा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!