🔳 5 घंटे से भी अधिक समय तक जुटे रहे ग्रामीण
🔳 आपात स्थिति के लिए दोपहिया व पैदल आवाजाही के लिए बनाया
🔳 जगह जगह भूस्खलन से मलबा व पत्थर गिरने से ठप थी आवाजाही
🔳 बेतालघाट से घोड़ियां हल्सो व आसपास के गांवों को जोड़ती है सड़क
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट से समीपवर्ती घोड़ियां हल्सो गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के भूस्खलन से बंद होने से ग्रामीणों ने खुद ही सड़क को खोलने का बीड़ा उठा लिया। बगैर इंतजार किए ग्रामीणों ने मोटर मार्ग से मलबा व पत्थर हटाकर दो पहिया व पैदल आवाजाही लायक रास्ता तैयार कर लिया। ग्रामीणों के कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से घोड़ियां हल्सो समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया। वाहन तो दूर पैदल आवाजाही भी प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने रोड खोलने की मांग उठाई पर सुनवाई नहीं हो सकी। लोडर मशीन के गांव तक न पहुंचने से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही मलबा हटाने को अभियान शुरु किया। करीब पांच घंटे से भी अधिक समय तक ग्रामीण सड़क से मलबा व पत्थर हटाने के कार्य में जुटे रहे। लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गांव तक आवाजाही को दोपहिया वाहनों व पैदल आवाजाही के लिए रास्ता तैयार कर लिया गया। कार्य में जुटे टीम के सदस्यों ने कहा की आपातकालीन स्थिति में आवाजाही के लिए मलबा हटवा दिया गया है। अभियान में देवी दत्त रैखाडी, दया किसन, हेम प्रकाश, श्याम लाल, राम सिंह भंडारी, संजय कश्मीरा, ललित मोहन, भुवन चंद्र, दीप रैखाडी, आदि ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आपके क्षेत्र के लोगों ने ग्रामीणों के उठाए गए कदम को सराहनीय करार दिया।




