🔳 जान हथेली पर रख खतरनाक रास्ते को पार करने बड़ी थी आगे
🔳 पहाड़ी से गिरे विशालकाय से मची अफरातफरी
🔳 महिलाओं ने आगे पीछे भाग बामुश्किल बचाई जान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रही छह महिलाओं पहाड़ी से एकाएक गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बाल बाल बच गई। महिलाओं ने भागकर बामुश्किल जान बचाई। गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई। सभी महिलाओं के सुरक्षित निकल आने से आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
क्वारब क्षेत्र में लगातार दरक रही पहाड़ी से गिर रहे मलबे से हाईवे पर आवाजाही ठप है। एनएच की लोडर मशीनें लगातार मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई है। शुक्रवार को मलबा हटाने का कार्य गतिमान था की तभी अल्मोड़ा की ओर से छह महिलाओं ने पैदल ही खस्ताहाल हाईवे को पार करने का प्रयास शुरु किया। महिलाएं कुछ कदम आगे बढ़ ही सकी थी की तभी खतरनाक पहाड़ी से एक बोल्डर लुढ़ककर हाईवे की ओर आ गया। बोल्डर गिरता देख महिलाओं सख्ते में आ गई। कुछ ने आगे तो कुछ ने वापस पीछे की ओर दौड़ जान बचाई। घटना से हड़कंप मच गया। महिलाओं के खतरनाक क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल आने से सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। एनएच कर्मियों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही न करने की अपील लोगों से की है।




