🔳 नदी के उफान की जद में आकर मौत होने का अंदेशा
🔳 वन कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया
🔳 पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा मौत का कारणों का खुलासा
🔳 नदी के तेज वेग से शरीर के कई हिस्से से उतरी खाल
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट क्षेत्र में कोसी नदी किनारे गुलदार का शव दिखने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। गुलदार के नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर मौत हो जाने का अंदेशा है। वन विभाग की टीम शव कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय रवाना हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही गुलदार की मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
बुधवार सुबह बेतालघाट स्थित चापड़ पंप हाउस के नजदीक कोसी नदी किनारे गुलदार का शव देख स्थानीय लोग सख्ते में आ गए। पानी के बहाव से गुलदार के शरीर के कई हिस्सों से खाल तक निकल चुकी थी। गुलदार का शव पड़े होने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने वन विभाग के रेंजर तापस मिश्रा को जानकारी दी। रेंजर के निर्देश पर वन दरोगा लक्ष्मण सिंह व शुभम कौशल की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे ले लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नर गुलदार की उम्र लगभग चार से पांच वर्ष के बीच है। नदी के उफान की जद में आने से गुलदार की मौत होने का अंदेशा जताया। विभागीय टीम शव को लेकर रेंज कार्यालय लेकर रवाना हो गई। जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दौरान सौरभ जीना, किसन सिंह, संजय सिंह, नंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि वनकर्मी मौत रहे।

error: Content is protected !!