🔳 बाजार को जाम से मुक्त करने को उठाए जाएंगे ठोस कदम
🔳 सत्यापन अभियान में सहयोग न करने वाले भी नपेंगे
🔳 बेतालघाट में पुलिस व व्यापारियों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
🔳 नशे की बढ़ती घुसपैठ पर व्यापारियों ने जताई चिंता
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित थाना परिसर में व्यापारियों व पुलिस की संयुक्त बैठक में बाजार क्षेत्र में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने को मंथन किया गया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष विजय नेगी ने सत्यापन अभियान में सहयोग करने की अपील की। बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने नशे पर शिकंजा कसने की मांग उठाई।
बुधवार को बेतालघाट थाना परिसर में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने बाजार को जाम मुक्त करने व नशे पर सख्ती से शिकंजा कसने की मांग उठाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी ने साइबर ठगी से लोगों को बचाने के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाने तथा स्मैक की घुसपैठ रोकने को चैकिंग अभियान चलाए जाने पर जोर दिया। व्यापारियों ने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही तेज होने पर चिंता व्यक्त कर शांति व्यवस्था के लिए सत्यापन अभियान तेज किए जाने की मांग उठाई। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने कहा की बाजार को जाम से निजात दिलाने को ठोस कदम उठाए जाएंगे। सत्यापन से बचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भरोसा दिलाया की व्यवस्था दुरुस्त करने को हर संभव कदम उठाए जाएंगे। थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग का आह्वान किया। व्यापारियों ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष को बाबा नीम करौरी की तस्वीर भेंट की साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को मिलजुल कर कार्य करने की बात कही। इस दौरान दिलीप सिंह नेगी, शेखर फुलारा, कुलवंत सिंह जलाल, मोहित पंत, नंद किशोर आर्या, दीपू पडलिया, अर्जुन बोहरा, सूरज बिष्ट, भूपेंद्र सिंह जलाल, मोहित पंत, संदीप भंडारी, जगत बिष्ट, खगेन्द्र पिनारी, सोहित बेलवाल, विमला उप्रेती, भगवती बोहरा आदि मौजूद रहे।




