🔳 हाईवे पर जेएनवी परिसर के ठिक नीचे चौड़ी हुई दरारें
🔳 एनएच प्रशासन ने सर्वे किए जाने की तैयार की रणनीति
🔳 रिपोर्ट मिलने के बाद खतरा टालने को बनेगी रणनीति
🔳 तीन दिन की लगातार बारिश से हाईवे पर गहराई दरारें
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

मूसलाधार बारिश से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जवाहर नवोदय विद्यालय के ठिक नीचे बड़े हिस्से में गहराई दरारों से एनएच प्रशासन सख्ते में आ गया है। दरारों के कारण जानने को टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) के विशेषज्ञों की मदद का फैसला लिया गया है। विशेषज्ञों से रिपोर्ट मिलने के बाद एनएच प्रशासन कदम आगे बढ़ाएगा। संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष के अनुसार फिलहाल अस्थाई उपचार किया जा रहा है।
तीन दिन हुई लगातार बारिश ने जहां तमाम ग्रामीण सड़कों को तहस नहस कर डाला वहीं कुमाऊं की लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी कमजोर पहाड़ियों से भूस्खलन होने से आवाजाही ठप हो गई। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के ठिक नीचे हाईवे के बीचोंबीच बड़े हिस्से में भी दरारें गहरा गई। विद्यालय परिसर के ठिक नीचे धंसाव बढ़ने व दरारें सामने आने से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए साथ ही दरारों ने एनएच प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया। वर्ष 2010 की आपदा के बाद विद्यालय परिसर में जगह जगह दरारें सामने आने से पहले ही खतरा बना हुआ है अब परिसर के ठिक नीचे बड़े दायरे में दरारों से भविष्य में खतरा बढ़ने का अंदेशा है। सख्ते में आए एनएच प्रशासन ने अब टीएचडीसी के विशेषज्ञों से हाईवे पर आई दरारों के कारण जानने के लिए सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद असल तस्वीर सामने आने के बाद खतरा टालने को आगे की रणनीति तैयार की जाएगी ताकि समय रहते जवाहर नवोदय विद्यालय भवन व हाईवे पर मंडरा रहे खतरे को टाला जा सके। अधिशासी अभियंता आशुतोष के अनुसार टीएचडीसी से सर्वे कराया जाएगा। फिलहाल अस्थाई उपचार करवाया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

error: Content is protected !!