🔳 आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाली में लगा शिविर
🔳 बिमारियों से बचाव को साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 टीबी से बचाव को तंबाकू व धूम्रपान से दूर रहने की अपील
🔳 संक्रामक बिमारियों से बचाव को साफ सफाई का ध्यान रखने का आह्वान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां वितरित की गई। गांव के लोगों को बरसाती मौसम में संक्रामक बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए गए। स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाली में लगे स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच कर स्वस्थ रहने के तौर तरिके बताए गए। शिविर में 70 ग्रामीणों के शुगर, 66 लोगों की बीपी तथा 84 एक्स रे व 26 लोगों के टीबी जांच को सेंपल एकत्र कर जांच को भेजे गए। सीएचओ प्रीती पांडे ने टीबी से बचाव को कई अहम जानकारियां दे धूम्रपान व तंबाकू से दूर रहने की अपील की। विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। एएनएम नम्रता जोशी ने बरसात में घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। बताया की साफ पानी, स्वच्छ भोजन व साफ सफाई का ध्यान रखने से संक्रामक बिमारियों से बचा जा सकता है। इस आशा कार्यकर्ता उमा देवी, हेमा, दौरान रोहित कुमार, नारायण दत्त सुयाल, दीवान सिंह, मोहन सिंह, ईश्वर सिंह, विमला नेगी, जानकी बिष्ट, सुमन बिष्ट, दीपा देवी, मंजू अधिकारी आदि मौजूद रहे।




