🔳 सुनियाकोट व गडस्यारी गांव की पहली बैठक में कई प्रस्ताव पास
🔳 जंगली जानवरों व बंदरों से चौपट होती खेती का मुद्दा छाया
🔳 विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के सुनियाकोट व गडस्यारी गांव में हुई ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों व बंदरों के आंतक से खेती बचाने की मांग उठाई।
शनिवार को सुनियाकोट गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास को सभी को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए मिलजुलकर संघर्ष का ऐलान किया। जंगली जानवरों व बंदरों से लगातार चौपट होती जा रही खेती पर चिंता व्यक्त की गई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान दीपा देवी, काजल परिहार, नीमा देवी, रश्मि नेगी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। गडस्यारी गांव की ग्राम प्रधान दीपा देवी ने भी गांव के विकास व समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। यहां पूनम देवी, मनीषा, किरन देवी, खष्टी देवी, हरीश चंद्र आदि रहे।




