🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कसेगा शिकंजा
🔳 चौकी प्रभारी ने व्यवस्था चाक चौबंद करने का दिलाया भरोसा
🔳 चौकी में हुई संयुक्त बैठक में कई बिंदुओं पर हुआ मंथन
🔳 समस्याओं के समाधान को सहयोग की अपील
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना चौकी में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने सत्यापन अभियान में तेजी लाने व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग उठाई। चौकी प्रभारी ने समस्याओं के समाधान, यातायात व्यवस्था पर फोकस करने व नियमों की धज्जियां उड़ानें वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शनिवार को चौकी परिसर में नवनियुक्त चौकी परिसर में व्यापारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बाहरी क्षेत्रों के श्रमिकों की क्षेत्र में बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त कर सत्यापन अभियान शुरु करने तथा बाजार में तेजी रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बाजार क्षेत्र को जाम से मुक्त करने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल ने व्यवस्था चाक चौबंद करने का भरोसा दिलाया। कहा की नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जाम की समस्या से निपटने को भी विशेष रणनीति तैयार होगी। चौकी प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालम पिनारी, त्रिभुवन पाठक, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी, पुष्कर पनौरा, रमेश नाथ गोस्वामी, अर्जुन पिनारी, विजय गोस्वामी, कुंवर सिंह, रक्षित जलाल, मान सिंह करायत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!