🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता
🔳 पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
🔳 सिनियर वर्ग हिंदी में पावनी व अंग्रेजी में परिधी बनी विजेता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में दो दिवसीय प्रादेशिक भाषा व कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अंग्रेजी विषय के सिनियर वर्ग में परिधी बिष्ट विजेता बनी जबकि हिंदी में पावनी बधानी ने जीत दर्ज की। रमन हाऊस ने ओवरऑल चैंपियन में कब्जा जमाया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रादेशिक भाषा व कविता पाठ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की प्रतियोगिता में पहली से आठवीं कक्षा तक के नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भाषा व कविता पाठ जागरुक करना था। हिंदी विषय के प्राथमिक वर्ग में वैष्णवी बुधलाकोटी व कांमाक्षी जोशी ने संयुक्त रुप से पहला स्थान प्राप्त किया। कार्तिक जलाल दूसरे पायदान पर रहे। अंग्रेजी में भूमिका जैडा विजेता बनी तथा मानिक मेहरा दूसरे पायदान पर रहे। सिनियर वर्ग अंग्रेजी में परिधी पहले नैतिक मेहरा दूसरे स्थान पर रहे‌ जबकि हिंदी में पावनी बधानी ने बाजी मारी। संजना रावत व साक्षी पांडे संयुक्त रुप से दूसरे पायदान पर रही। ओवरऑल चैंपियनशिप में रमन हाऊस पहले, शिवाजी दूसरे, अशोका तीसरे तथा टैगोर सदन चौथे स्थान पर रहा। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संतोष कुमार, दीपक कुमार , प्रीती मंगचवारी, नीलम जोशी, मनीषा, सपना आर्या, उषा बिष्ट, भावना जंतवाल, गीता बिष्ट, पूजा पिनारी, निशा मंगच्वाडी, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!