🔳 एकाएक गिरे पत्थरों से हाईवे पर मची अफरातफरी
🔳 दो यात्री वाहन व स्कूटी सवारों की जिंदगी बाल बाल बची
🔳 लगातार गिरे पत्थरों से काफि देर ठप रहा यातायात
🔳 भूस्खलन बढ़ने से हाईवे पर हुई खतरनाक
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

तमाम गांवों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गिरे पत्थरों से हड़कंप मच गया। बोल्डरों की चपेट में आने से कई यात्री वाहन बाल बाल बचे। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों के गिरने से काफि देर आवाजाही भी ठप रही। हाईवे के ठिक ऊपर से गुजर रहे मोटर मार्ग से गिर रहे पत्थरों से दुर्घटना का जोखिम कई गुना बढ़ गया है।
शनिवार को हाईवे के ठिक ऊपर की पहाड़ी से होकर निकल रहे लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग से एकाएक गिरे पत्थरों से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दो यात्री वाहन व स्कूटी सवार पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। पत्थरों के गिरने से कई वाहन चालकों ने अपने वाहन समुचित दूरी पर रोक लिए। लगातार पत्थरों के गिरने से दोनों और छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। कुछ देर बाद पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच दोबारा यातायात सुचारु हुआ। लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग की बुनियाद से गिरे पत्थरों से हाईवे पर आवाजाही खतरनाक हो गई है वहीं लोहाली चमड़ियां मोटर मार्ग पर भी गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। लंबे समय से स्थित बिगड़ने के बावजूद सुध न लिए जाने से ग्रामीणों में भी गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय ललित दानी, पंकज नेगी, पूरन चंद्र, पंकज भट्ट, गोविंद सिंह आदि ने आरोप लगाया की समय रहते गांवो को जोड़ने वाली सड़क की सुध न लिए जाने से अब हालात बिगड़ चुके हैं। लोनिवि के अधिकारियों की लापरवाही से महत्वपूर्ण हाईवे तक खतरे की जद में आ चुका है।

error: Content is protected !!