🔳 खैरना बाजार में पशुओं के आक्रमक होने से हड़कंप
🔳 अफरातफरी के बीच लोगों ने भागकर बचाई जान
🔳 गौवंशीय पशुओं के झुंड से लगातार बढ़ता ही जा रहा खतरा
🔳 स्कूली बच्चों के लिए बाजार में आवाजाही हुई भारी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बेसहारा गौवंशीय पशुओं के आपस में टकराव से अफरातफरी मच गई। लोगों ने इधर उधर भागकर बामुश्किल जान बचाई। गौवंशीय पशुओं के आक्रमण होने से बढ़ी अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। स्कूली बच्चों की जिंदगी पर भी खतरा कई गुना बढ़ गया है।
मंगलवार को खैरना बाजार क्षेत्र में घुम रहे बेसहारा गौवंशीय पशु आपस में ही भीड़ गए। पशुओं के आक्रोशित होने से बाजार में हड़कंप मच गया। हाईवे पर आवाजाही कर रहे वाहन चालकों ने भी वाहन रोक लिए। बामुश्किल गौवंशीय पशुओं के शांत होने के बाद खतरा टला। बेसहारा पशुओं के बाजार में झुंड बनाकर घुमने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बीते वर्ष गौवंशीय पशु के हमलें में गरमपानी निवासी बुजुर्ग अपनी जान तक गंवा चुके हैं जबकि बीते शनिवार को स्थानीय व्यापारी उमेश त्रिपाठी गोवंशीय पशु के हमलें में गंभीर रुप से घायल हो चुके हैं। बाजार क्षेत्र में पशुओं के घुमने से स्कूली बच्चे भी दहशत में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पशुओं की लगातार बढ़ती संख्या से खतरा बढ़ता ही जा रहा है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पशुओं के हाईवे के बीचोंबीच चलने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। पशुओं के हमलावर होने से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह पिनारी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, संजय सिंह बिष्ट, प्रेम नाथ गोस्वामी, गोविंद नेगी आदि ने पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई है। श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका के अनुसार जिला पंचायत को निर्देशित किया जाएगा ताकी पशुओं को गौसदन भेजा जा सकें।

error: Content is protected !!