🔳 एक महीने से भी अधिक समय से सूख रही नहर
🔳 कुंजगढ नदी के तेज बहाव में हेड हो चुका है क्षतिग्रस्त
🔳 महत्वपूर्ण नहर की अनदेखी पर चढ़ा किसानों का पारा
🔳 जल्द नहर दुरुस्त न होने पर आंदोलन का ऐलान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से खेतों में सिंचाई के लिए पानी न पहुंचने से टूनाकोट गांव के किसानों का पारा चढ़ गया है। किसानों ने नारेबाजी कर जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगा रोष जताया। दो टूक कहा की यदि जल्द नहर की मरम्मत कर सिंचाई के पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
मंगलवार को खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट गांव के किसान आक्रोशित हो उठे। किसानों ने रिची भुजान मोटर मार्ग पर नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की एक महीने से भी अधिक समय से कुंजगढ नदी के बहाव की चपेट में आकर टूनाकोट व तिपोला गांव के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त है। पानी उपलब्ध न होने से खेतों में उपज बर्बाद होती जा रही है। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध लेने की जहमत नहीं उठाई जा रही। महत्वपूर्ण नहर से दोनों गांवो के करीब दो से भी अधिक किसान लाभान्वित होते पर सिंचाई का पानी उपलब्ध न होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने दो टूक कहा की यदि जल्द नहर की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। इस दौरान निर्मल सिंह, नवीन सिंह, प्रियांशु, देवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!