🔳 मझेडा डोबा मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में रोष
🔳 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने जताई गहरी नाराजगी
🔳 जिम्मेदारों पर लगाया अनदेखी किए जाने का आरोप
🔳 जल्द सुधार न होने पर आवाजाही ठप करने की चेतावनी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

पांच वर्ष पूर्व मूसलाधार बारिश के बाद आई आपदा ने मझेडा डोबा मोटर मार्ग को नुकसान पहुंचाया पर भरपाई आज तक नहीं हो सकी। लंबे समय से गांवों के लोग क्षतिग्रस्त सड़क पर जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग से डोबा मझेडा समेत आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए भारी भरकम बजट से रोग निर्माण तो कर दिया गया पर अनदेखी से सड़क बदहाली का दंश झेल रही है। पांच वर्ष पूर्व ध्वस्त मोटर मार्ग के आज तक सुध न लेने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा नहीं की मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग नहीं उठी पर हर बार ग्रामीणों को आश्वासनों का पुलिंदा थमा दिया गया। धरातल में काम न होने से गांवो के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। रात को जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान डोबा हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया की लंबे समय से सड़क ध्वस्त पड़ी है पर दावे हवा हवाई किए जा रहे हैं। अंदेशा जताया की कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि जल्द हालातों में सुधार नहीं किया गया तो सड़क पर आवाजाही ठप कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!