🔳 जंगली जानवरों से चौपट खेती का जायजा लेने पहुंचे थे अफसर
🔳 विभागीय टीम को दिखाई गई खेतों की हालत
🔳 प्रधानमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचने के बाद जागे अधिकारी
🔳 किसानों ने खेती बचाने को ठोस उपाय किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के सिमराड ग्राम पंचायत के कुलगाढ़ तोक में जंगली जानवरों के खेतीबाड़ी तबाह किए जाने का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद कृषि विभाग की टीम ने गांव पहुंच का स्थित का जायजा लिया। खेतों में बर्बाद फसल का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान भारतेन्दु पाठक ने तत्काल समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई। विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया की जल्द तारबाड़ किए जाने को प्रस्ताव तैयार किया जाएगा ताकी खेती सुरक्षित हो सके।
राष्ट्रीय सेवा संघ उत्तराखंड ईकाई के प्रदेश महासचिव व ग्राम प्रधान सिमराड़ भारतेन्दु पाठक ने बीते दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेज सब्जी उत्पादक गांव कुलगाढ़ में जंगली जानवरों से लगातार चौपट होती जा रही खेती व किसानों को पहुंच रहे नुकसान की जानकारी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई कृषि विभाग की टीम मंगलवार को गांव पहुंची। किसानों ने अधिकारियों को खेतों की हालत से रुबरु कराया। बताया की जंगली जानवर उपज को बर्बाद कर दे रहे हैं जिस कारण आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। हालत इस कदर बिगड़ चुकी है की बच्चों की स्कूल की फीस देना तक मुश्किल होता जा रहा है। कभी गांव से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रामनगर समेत कई क्षेत्रों को सब्जियां भेजी जाती थी पर वर्तमान में पैदावार चौपट हो चुकी है। ग्राम प्रधान भारतेन्दु पाठक ने ग्रामीणों को साथ लेकर अधिकारियों के साथ खेतों में ही बैठक कर समस्याएं गिनाई। कहा की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है पर जंगली जानवर किसानों की मेहनत को रौंद जा रहे हैं। भारतेन्दु ने जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी बचाने को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई। दो टूक कहा की यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर ब्लॉक मुख्यालय कूच किया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जल्द तारबाड़ का प्रस्ताव तैयार करने का भरोसा दिलाया साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने भी एक स्वर में खेती बचाने की गुहार लगाई। इस दौरान कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी अफरोज आलम, हरिओम साह, विधी मेहरा, नवदीप राणा, कविता भंडारी, सरिता भंडारी, हिमानी, प्रियंका, उमा देवी, कुंति देवी, खीम सिंह, हीरा सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश, दिनेश, पूरन सिंह समेत कई कास्तकार मौजूद रहे।




