🔳 गुरुजनों को स्थानांतरण व पदोन्नति का टेंशन
🔳 बच्चों व अभिभावकों को सता रही भविष्य की चिंता
🔳 मांगों को लेकर आंदोलनरत शिक्षक पीछे हटने को तैयार नहीं
🔳 परीक्षाओं में क्या लिखेंगे बच्चें इसका जवाब किसी के पास नहीं
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं के हड़ताल पर होने से विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था ठप हो चुकी है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक होने के बावजूद पढ़ाई ठप होने से परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा पर शिक्षक संगठन पीछे हटने को कतई तैयार नहीं है। अकेले बेतालघाट ब्लॉक के ही 19 विद्यालयों के शिक्षक आंदोलनरत हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के पंद्रह इंटर कॉलेज व चार जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों व शिक्षिकाओं के कार्य बहिष्कार में होने से पढ़ाई ठप है। नौनिहाल विद्यालय पहुंच तो रहे हैं पर दिन भर पढ़ाई न होने से मायूस हो जा रहे है। सबसे बड़ी चिंता अब अक्टूबर में होने वाली अर्द्धवार्षिक परिक्षाओं को लेकर सामने आ रही है। पढ़ाई ठप होने से नौनिहाल परीक्षाओं में क्या लिखेंगे यह परेशानी का विषय बनता जा रहा है। बच्चों के भविष्य को देख अभिभावक भी चिंता में डूबे हैं। स्थानांतरण व पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन की राह पकड़े शिक्षक व शिक्षिकाएं मांगे माने जाने तक कतई पीछे हटने को तैयार नहीं है। आंदोलन के रफ्तार पकड़ लेने से मामला जल्द शांत होता भी नहीं दिख रहा। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत के अनुसार सात वर्ष के लंबे अंतराल से मांग उठाई जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा सकी है। साफ कहा की अब पीछे कतई हटा नहीं जाएगा। विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों के अभिभावकों ने सरकार से शिक्षकों के साथ वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है ताकि विद्यालयों में पढ़ाई शुरु हो सके और नौनिहाल अर्द्धवार्षिक परिक्षाओं की ढंग से तैयारी कर सकें। खंड शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी के अनुसार बच्चों के हितों से खिलवाड़ करना ठिक नहीं है। शिक्षकों ने विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य शुरु करना चाहिए।

error: Content is protected !!