🔳 राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा
🔳 जिलाधिकारी के आदेश पर रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया गया है मामला
🔳 कार्रवाई न होने से दहशत में हैं महिला का परिवार
🔳 आरोपित पर है मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने के प्रयास का आरोप
🔳 पुत्र ने जताया बाहरी लोगों के साथ मिलकर कभी भी बड़ी घटना को अंजाम देने का अंदेशा
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव निवासी बुजुर्ग महिला से मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वाले के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज होने व मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर होने के बावजूद मामले में कार्रवाई न होने पर बुजुर्ग महिला का परिवार दहशत में हैं। बुजुर्ग के पुत्र ने आरोप लगाया है की कार्रवाई न होने से आरोपित के हौंसले बुलंद हैं वह कभी भी बाहरी लोगों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
तल्ला बर्धो गांव निवासी जानकी देवी ने बीते 17 जुलाई को राजस्व पुलिस को तहरीर सौप बताया की उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की। अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की कोशिश की। घर में सोई पोतियों पर भी झपट गया। और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने राजस्व पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। हरकत में आई राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के महिला उत्पीडन से जुड़ा होने पर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 21 जुलाई को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। तब से अब तक मामले में कार्रवाई न होने से बुजुर्ग महिला व उसका परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है। महिला के पुत्र मनोज के अनुसार अब तक कार्रवाई न होने से पूरा परिवार दहशत में हैं। मारपीट व अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्ति के हौसले बुलंद हैं। आरोपित के खनन कार्य से जुड़े होने से आरोपित बाहरी लोगों के संपर्क में भी है। अंदेशा जताया है की वह कभी भी बाहरी लोगों के साथ मिलकर बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता है। परिवार के सदस्यों की हत्या भी करा सकता है। बुजुर्ग महिला व उसके पुत्र ने पुलिस से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग गुहार लगाई है। श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम मोनिका के अनुसार मामले की गंभीरता को देख तत्काल मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। सीओ प्रमोद साह के अनुसार प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई पता करेंगे। तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।