🔳 बारिश व हवा में तारों के गिरने का खतरा
🔳 विभागीय अनदेखी पर लोगों ने जताई नाराजगी
🔳 खतरा टालने को ठोस कदम उठाए जाने की उठाई मांग
🔳 हाईवे किनारे गिरताऊ हालत में पहुंच चुके पेड़ भी बड़ा रहे खतरा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

विद्युत विभाग की अनदेखी से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। बाजार से होकर गुजर रही विद्युत विभाग की लाइन पेड़ों की टहनियों की जद में पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात में खतरा बढ़ता ही जा रहा है पर विभाग लापरवाह बना हुआ है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी बाजार क्षेत्र में पहले ही कई विशालकाय पेड़ गिरताऊ हालत में पहुंच चुके हैं। मूसलाधार बारिश व तेज हवा में क्षेत्र के लोग पेड़ों के धराशाई होने के अंदेशे से दहशत में आ जा रहे हैं। बाजार क्षेत्र से होकर गुजर रही विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ों की टहनियों से खतरा कई गुना बढ़ता ही जा रहा हे पर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। बरसात में कंरट फैलने का खतरा भी बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से बड़ी घटना के सामने आने का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय फिरोज अहमद, कुंदन सिंह, शिवराज सिंह, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह आदि ने बाजार क्षेत्र में जगह जगह विद्युत लाइन की जद में आ चुकी पेड़ों की टहनियों का निस्तारण किए जाने पर जोर दिया है ताकि समय रहते खतरा टाला जा सका। चेतावनी दी है की यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो फिर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।