🔳 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने गिनाई प्राथमिकताएं
🔳 समस्याओं के समाधान को संघर्ष का ऐलान
🔳 महाविद्यालय स्थापना, ओपन जिम, सड़कों व जमीनों पर मालिकाना हक को बताया जरुरी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

भवाली गांव जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला है। तीनों ही प्रत्याशी खुद की जीत का दावा कर चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। तीनों ही प्रत्याशियों के पास जिला पंचायत क्षेत्र में विकास का अपना रुट मैप है। तीनों ही प्रत्याशी विभिन्न समस्याओं के समाधान को संघर्ष करने की बात जरुर कर रहे हैं पर हैरत की बात यह है की तीनों ही प्रत्याशी सुविधाओं को विकसित करने तथा समस्याओं के समाधान को संघर्ष का दावा तो कर रहे हैं पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। तमाम गांवों के मध्य में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव व अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण सेवा ठप पड़े हुए ने गांवों के लोग परेशान है पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों को क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या दिखाई ही नहीं दे रही। तीखी नजर समाचार पोर्टल से तीनों प्रत्याशियों ने अपने अपने दावे पेश किए।

क्षेत्र में महाविद्यालय स्थापना जरुरी है ताकी विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवनों में कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था व गांवों में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश को गंभीरता से कार्य करुंगा। किसानों को लाभान्वित करने को खैरना बाजार में बने आपुण बाजार को खोलना प्राथमिकता है।
यशपाल आर्या, भाजपा के बागी प्रत्याशी।

युवा ओपन जिम व किट की मांग कर रहे। सीसी व गूलों की समस्या गांवों में रहती है। क्षेत्र में जाकर जनता से सुझाव लेकर काम किया जाएगा। कैंची धाम बाईपास का निर्माण तेजी से करवाने को कार्य किया जाएगा। केंद्र व राज्य में सरकार है यदि पंचायत भी आती है तो विकास का क्रम बन जाएगा।
रोहित आर्या, भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी ।

गरमपानी में महाविद्यालय व आइटीआइ जरुरी है। गांवों में लिंक मार्ग निर्माण करवाना, स्ट्रीट लाइटें स्थापित करवाना तथा खेती बाड़ी बचाने को तारबाड़ व कोसी नदी से धारी, उल्गोर, लोहाली, आटावृता आदि गांवों में पंपिग सिंचाई योजना का निर्माण प्राथमिकता में है। ग्रामीणों को जमीनों पर मालिकाना हक दिलाने को भी संघर्ष किया जाएगा।
एस लाल, निर्दलीय प्रत्याशी

error: Content is protected !!