🔳 एक वर्ष कार्य शुरु होने के बाद ठप पड़ा है काम
🔳 सड़क सुविधा उपलब्ध न होने से ग्रामीण परेशान
🔳 किसान उपज को सिर पर रखकर हाईवे तक पहुंचाने को मजबूर
🔳 भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने ही खड़े किए सवाल
[[[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांव में रहने वाले परिवार विधायक निधि से बजट खर्च हो जाने के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। बजट खर्च होने के बावजूद सड़क का लाभ न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। एक वर्ष पूर्व शुरु हुए सड़क निर्माण के कार्य में कुछ दूरी पर ही ब्रेक लगा हुआ है। बजट खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को लाभ न मिलने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हैं रहे हैं।
हाईवे से सटे लोहाली ग्राम पंचायत के नागधार तोक में रहने वाले परिवारों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने को ग्रामीणों की मांग पर विधायक सरिता आर्या ने करीब तीन लाख रुपये स्वीकृत किया। तमाम विवादों के सामने आने के बाद बीते वर्ष सड़क निर्माण शुरु किया गया। उम्मीद थी की नागधार तोक के ग्रामीणों को सुविधा का लाभ मिल सकेगा पर आज भी गांव के लोग सड़क का इंतजार कर रहे हैं। बीते छह महीने से भी अधिक समय से सड़क से कुछ दूरी तक निर्माण होने के बाद निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। गांव के लोग आज भी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। बिमार व बुजुर्गो को गांव से हाईवे तक पहुंचाने में डोली ही एंबुलेंस का कार्य करती है। किसान उपज को सिर पर रखकर हाईवे तक पहुंचा रहे हैं जहां से उपज बड़ी मंडियों को भेजी जा रही है। विधायक निधि से बजट खर्च हो जाने के बावजूद सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी भी है। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण न हो पाने पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। भाजपा के लोहाली बूथ अध्यक्ष ललित दानी ने ही मामले में गहरी नाराजगी जताई है। मोटर मार्ग के एलाइनमेंट को ही ग़लत करार दे समीप से बहने वाले बरसाती नाले से बड़ा खतरे का अंदेशा जताया है। साफ कहा की बजट की बर्बादी की गई है। भविष्य में भी सड़क के खतरे की जद में ही रहने का दावा किया है। विधायक सरिता आर्या के अनुसार काफि मलबा होने से दिक्कत आई है। पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीणों के साथ बैठकर उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रयास होगा की जल्द से जल्द गांव के लोग लाभान्वित हो सकें।
