🔳 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाया गया जागरुकता अभियान
🔳 पैरा लीगल वॉलिंटियर ने डोर टू डोर जाकर दी अहम जानकारियां
🔳 ग्रामीणों से लाभ उठाने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गांव में पीएलबी रंजना पांडे ने जागरुकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को कई अहम कानूनी जानकारियां दी। पीएलबी ने युवाओं को भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कानूनी जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया।
रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में समीपवर्ती मझेडा गांव में डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी साझा की। पीएलबी रंजना ने जेल में सजायाफ्ता कैदियों के लिए व समय पूर्व रिहाई के अधिकार बताए। विभिन्न कानूनी जानकारियां दे लाभ उठाने का आह्वान किया। युवाओं को भी कानूनी जानकारी दे जागरुक किया। यातायात संबंधी नियमों के साथ ही नियमों के उल्लघंन पर लगने जुर्माने व अन्य प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

error: Content is protected !!