🔳 हाईवे से सटे तमाम गांवों में कई दिनों से बनी है समस्या
🔳 सुबह से शाम तक कई बार आपूर्ति हो रही प्रभावित
🔳 व्यवस्था में सुधार न होने से व्यापारी भी परेशान
🔳 विभागीय अनदेखी से चढ़ने लगा है लोगों का पारा
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे तमाम गांवों में बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। सुबह से शाम तक कई बार आपूर्ति प्रभावित रहने से ग्रामीणों को विद्युत संचालित उपकरणों के खराब होने की भी चिंता सताने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
हाईवे से सटे काकड़ीघाट, ईडा, नौगांव, डूंगरा, सूरी, गडस्यारी, सूरी समेत तमाम गांवों में पिछले कई दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन सुबह से शाम तक दर्जनों बार आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं परेशान हैं। गांवों से आवश्यकीय कार्यों को बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जाने से कार्य न हो पाने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग विद्युत आपूर्ति के चरमराने से भी कई दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हैं। लोगों को अब विद्युत संचालित उपकरणों में भी खराबी आने की चिंता सताने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कनवाल के अनुसार कई दिनों से विद्युत आपूर्ति परेशानी बन चुकी है पर व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा जिसका खामियाजा गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि अनदेखी की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
