🔳 खैरना पुलिस की टीम ने लिया सीसीटीवी व आंगुतक रजिस्टर का जायजा
🔳 ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाबाओं से की गई पूछताछ
🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी हुई कार्रवाई
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित तीन होटल व होम स्टे में नियमों का उल्लघंन पाए जाने पर संचालकों का चालान किया गया। आपरेशन कालनेमी अभियान के तहत बाबाओं से पूछताछ की गई। यातायात नियमों के उल्लघंन पर दस वाहन चालकों व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया।
रविवार को खैरना पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में हाईवे पर स्थित होम स्टे व होटलों की ओर रुख किया। सुयालबाड़ी, काकड़ीघाट, सुयालखेत, छड़ा, चमड़ियां, लोहाली, खैरना, गरमपानी आदि बाजार क्षेत्रों में स्थित होटल व होम स्टे में सीसीटीवी, आंगुतक रजिस्टर की जांच कर कर्मचारियों के संबंध में जानकारी जुटाई। नियमों का पालन न होने पर तीन होटल संचालकों के चालान किए गए। नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कालनेमी के तहत क्षेत्र में डेरा डालें बाबाओं से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई। फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। तेज रफ्तार, ओवरलोड व बगैर कागजात वाहन दौड़ा रहे सात वाहन चालकों के चालान कर साढ़े तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले दस लोगों को चिन्हित कर पुलिस एक्ट में चालान कर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस टीम ने चेताया कि नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने खैरना चौराहे पर लोगों को साइबर अपराध से बचने को कई अहम जानकारियां भी दी। किसी भी संदिग्ध को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने का आह्वान किया। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!